यूक्रेन से लौटी पिथौरागढ़ की तनुश्री पांडे, परिजनों ने ली राहत की सांस

March 4, 2022 | samvaad365

यूक्रेन में फंसी पिथौरागढ़ की तनुश्री पांडे आज अपने घर सकुशल वापस लौट आयी है। तनुश्री यूक्रेन में मेडिकल फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रही है। पिथौरागढ़ पहुंचने पर तनुश्री का घर वालों ने जोरदार स्वागत किया। तनुश्री के घर वापस पहुंचने पर उसके परिजनों ने राहत की सांस ली है। वही तनुश्री का कहना है कि युद्ध छिड़ने के बाद वह काफी डरी हुई थी और जैसे वह भारत की सरजमी पर लैंड हुई वैसे ही उन्हें लगा कि अब वह सुरक्षित है। उन्होंने अपने परिजनों के साथ पहुंचने पर खुशी जताई और सरकार से यूक्रेन में फंसे सभी छात्रों को सुरक्षित निकालने की मांग की। वही तनुश्री के परिजन भी उनके सुरक्षित घर पहुंचने पर काफी भावुक नज़र आये । परिजनों ने उसे घर सुरक्षित पहुंचाने पर सरकार का आभार व्यक्त किया ।

संवाद365,मनोज चंद

 

72950

You may also like