टिहरी: भूलेख संवर्गीय कर्मचारियों ने शुरू किया दो दिवसीय कार्यबहिष्कार और धरना

March 23, 2021 | samvaad365

टिहरी: तहसीलदार और नायब तहसीलदार का काम प्रशासिनक अधिकारियों को सौंपे जाने स खफा पर्वतीय राजस्व निरीक्षक, राजस्व उपनिरीक्षक एवं राजस्व सेवक संघ मुख्यालय की तहसील पर दो दिवसीय धरना शुरू किया है। जिले की अन्य तहसीलों में धरना दिया जा रहा है.

राजस्व संघ ने डीएम को पत्र सौंपा राजस्व संघ ने कहा कि राजस्व परिषद के पत्र में मुख्य व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को तहसीलदार व नायब तहसीलदार की अनुपस्थिति में तहसील कार्यालयों से सम्बंधित न्यायिक कामों को छोड़कर केवल नित्यप्रति के कार्य संपादित करवाये जायेंगे। जिस क्रम में देहरादून, पौड़ी व रूद्रप्रयाग के डीएम ने सेवा नियमावली के विपरीत तहसीलदार व नायब तहसीलदार के काम प्रशासनिक अधिकारयों को सौंपने का काम किया है। राजस्व परिषद ने पूर्व में ऐसा ही कार्यालय ज्ञाप जारी किया थाा, लेकिन उत्तराखंड भूलेखीय संवर्ग कर्मचारी महासंघ के विरोध के बाद उसे वापस ले लिया गया था। इसके विरोध में भूलेख कर्मचारी संवर्ग दो दिन की हड़ताल पर जाने को मजबूर है। यदि यह आदेश वापस न हुआ तो 1 अप्रैल से कमलबंद हड़ताल शुरू की जायेगी.

(संवाद 365/बलवंत रावत)

यह भी पढ़ें- टिहरी: मुख्यमंत्री के आदेश पर लगाई गई जिले के 2 दर्जन से ज्यादा पत्रकारों को कोरोना वैक्सीन

59533

You may also like