टिहरी: सद्भावना दिवस पर डीएम ने सभी कर्मचारियों को दिलाई शपथ

August 20, 2020 | samvaad365

हरिद्वार: गुरुवार को प्रातः 11:00 बजे जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने जिला कार्यालय प्रांगण में कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों को सद्भावना दिवस पर शपथ दिलाई। वहीं जिला मुख्यालय के अन्य कार्यालयों सहित जनपद के क्षेत्रीय कार्यालयों में भी सद्भावना दिवस मनाया गया।  इस दौरान अधिकारियों/कर्मचारियों को सद्भावना एवं भाईचारे, एक दूसरे के प्रति अच्छा व्यवहार रखने, भेद-भाव न करने की शपथ दिलाई। गौरतलब हो कि पूर्व देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जन्मदिवस को सद्भावना दिवस के रूप में हर साल 20 अगस्त को मनाया जाता है।  सद्भावना का तात्पर्य एक दूसरे के प्रति अच्छी भावना रखना।

यह खबर भी पढ़ें-चमोली: 4 सितंबर को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट, प्रशासन ने सभी तैयारियां की पूरी

संवाद365/बलवंत रावत

53364

You may also like