टिहरी: डीएम ने किया डोबरा चांठी पुल का निरीक्षण… अधिकारियों को दिए निर्देश

June 17, 2020 | samvaad365

टिहरी: टिहरी जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने निर्माणाधीन डोबरा चांठी पुल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को बचे हुए/अवशेष छोटे-मोटे कार्यों को समय से पूरा करने के लिए गति लाने के साथ हीं निर्माण कार्यो में लगे श्रमिकों की सुरक्षा का भी ख्याल रखे जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन दिनों पुल में मास्टिंग बिछाने का कार्य चल रहा है। पुल निर्माण का कार्य कोविड-19 के चलते इसमें थोड़ी देरी हो रही है लेकिन अब इसका कार्य तेजी से चल रहा है और अब यह पुल सितंबर तक लोगों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा। वहीं इस अवसर पर अधिशासी अभियंता ने बताया कि पुल निर्माण के बचे हुए अवशेष कार्यो को सितंबर के अंतिम सप्ताह तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए अतिरिक्त श्रमिको को निर्माण स्थल पर लाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यो की गति धीमी होने का कारण श्रमिकों का कोरोना के दौरान अपने घर चले जाना है। श्रमिकों के आते ही निर्माण कार्यो में गति आ जाएगी।

यह खबर भी पढ़ें-देहरादून: राज्य सरकार द्वारा 300 करोड़ के प्रोजेक्ट्स पर काम किया गया शुरू : CM रावत

संवाद365/बलवंत रावत

50904

You may also like