हरदोई: युवाओं के लिए मिसाल बना अश्विनी… चाय बेचकर कर रहा है डॉक्टरी की पढ़ाई

June 17, 2020 | samvaad365

हरदोई: उत्तर प्रदेश के हरदोई का रहने वाला 18 वर्षीय युवक एक डॉक्टर बनना चाहता है। पिता की मृत्यु के बाद परिवार की जिम्मेदारी संभालने वाला अश्विनी इसके लिए दिन रात मेहनत कर रहा है। दरअसल, हरदोई जिले का रहने वाला 18 वर्षीय युवा अश्वनी भविष्य में एक सर्जन बनना चाहता है। पिता की मृत्यु के बाद अश्विनी के कंधों पर मां और तीन बहनों की जिम्मेदारी भी है। ऐसे में चाय की दुकान चलाने वाला अश्विनी दिन में चाय बेचता है और रात में अपने सपनों को पूरा करने के लिए पढ़ाई करता है। साथ ही वो अपनी चाय की दुकान के माध्यम से परिवार का खर्च चलाने के साथ अपनी पढ़ाई के लिए पैसे जमा कर रहा है।

पिता की आकस्मिक देहांत हो जाने के बाद घर की सारी जिम्मेदारियां अश्विनी के कंधों पर आ टिकी। लेकिन विषम परिस्थितियों में भी उसने हार नहीं मानी और परिवार की जिम्मेदारी उठाने के साथ ही वो अपने सपने को पूरा करने में जुटा हुआ है। अश्वनी चाय बेचकर दिनभर में करीब 500 रुपये कमाता है। जिसमें से वो परिवार का खर्च चलाने के साथ ही अपनी पढ़ाई के लिए कुछ पैसे बचा लेता है। अश्विनी का कहना है कि डॉक्टरों और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के बीच रहकर उसे प्रेरणा मिलती है और उसका उत्साह बढ़ता है। इससे उसके डॉक्टर बनने के सपने को मजबूती मिलती है और उसका जज्बा बढ़ता है। अश्विनी अपनी मां का लाडला और बहनों का प्रिय है। काम करके घर आने पर अश्विनी को उसकी मां का दुलार और बहनों का प्यार उस भरपूर मिलता है।

यह खबर भी पढ़ें-टिहरी: डीएम ने किया डोबरा चांठी पुल का निरीक्षण… अधिकारियों को दिए निर्देश

संवाद365/लवी खान

50907

You may also like