अटल विचार मंंच ने दी पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत को जन्मदिन की बधाई, मां गंगा से की जल्द स्वस्थ होने की काम

August 6, 2022 | samvaad365

मुनी की रेती : नरेंद्र नगर से पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत का आज जन्मदिन है. उनके जन्मदिन पर राजनीतिक क्षेत्र के साथ ही उनके साथियों और आम जनता ने उनको जन्मदिन की बधाई दी. ओम गोपाल रावत को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

पूर्व विधायक के जन्मदिन के मौके पर अटल विचार मंच द्वारा ओमगोपाल  के शीध्र स्वस्थ होने की कामना मां गंगा से की गई और मां गंगा को दूध अर्पित किया गया। इतना ही नहीं भोग स्वरूप मे हलवा बनवाकर जनता- और यात्रियों को बांटा गया।

गौरतलब हो की बीते दिनों पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत का स्वास्थ्य अचानक खराब हो गया था। इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनको उपचार जारी है. ओम गोपाल रावत के स्वास्थ्य में सुधार है। आज उनका जन्मदिन है और इस मौके पर अटल विचार मंंच द्वारा ओम गोपाल रावत के अति शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना की गई।

इस मौके पर अटल विचार मंंच के संरक्षक योगेश राणा ने कहा की हम पूर्व विधायक के शीघ्र स्वास्थ्य की कामना मां गंगा से करते हैं सामाजिक कार्यकर्ता अनुराग ने भी पूर्व विधायक के शीघ्र स्वास्थ्य की कामना की है। इस दैरान अटल विचार मंच के अध्यक्ष सुरेंद्र कुलियाल वन्देमातरम। उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, बादशाह, सचिव मदनमोहन नेगी , राजीव गौड कोषाध्यक्ष, शान्ति ठाकुर अध्यक्ष महिला वाहिनी, वन्दना नेगी सामाजिक कार्यकर्ता, अनुराग पायल पूर्व सभा सद , वीरेन्द्र सरियाल, गोपाल कृष्ण बलूनी,प्यारी देवी ,आदि समस्त युवा कार्यकर्ता  मौजूद थे।

संवाद 365, दीपिका भंडारी

ये भी पढ़़ें : रामनगर में हत्या का खुलासा : प्यार में पड़कर बहन ने कर ली थी आत्महत्या, छुट्टी आए फौजी भाई ने लिया बदला

79652

You may also like