Mass Murder: माँ पत्नी सहित मासूम बच्चियों की हत्या करने वाले आरोपी ने कबूला अपना जुर्म, बोला इस वजह से की सबकी हत्या

August 29, 2022 | samvaad365

देहरादून के रानीपोखरी में परिवार के पांच सदस्यों का क़त्ल करने वाले आरोपी ने पुलिस पूछताछ के दौरान अपना जुर्म कुबूल कर लिया। साथ ही आरोपी ने क़त्ल करने की वजह भी पुलिस को बताई। आरोपी महेश तिवारी ने बताया की वो अपनी पत्नी नीतू देवी (उम्र 36 वर्ष) से परेशान था। आरोपी का कहना था की उसकी पत्नी उसको बार बार टोकती रहती थी। पत्नी की टोका ताकि से परेशान होकर आरोपी महेश तिवारी ने सबसे पहले अपनी पत्नी का क़त्ल किया। आरोपी महेश तिवारी ने पत्नी के साथ ही अपनी माँ बीतन देवी (उम्र 75 वर्ष) ,पुत्री अन्नपूर्णा (उम्र 9 वर्ष) व 11 वर्षीय पुत्री स्वर्णा उर्फ़ गुल्लो का क़त्ल कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी की तीसरी बेटी अपनी बुआ के घर गयी हुई थी इस कारन से वो इस हत्याकांड से बच गयी। आरोपी ने कुबूला की उसने माँ और पत्नी पर चाक़ू से अनगिनत वार किये और परिवार के सभी सदस्यों का क़त्ल करने के बाद फरार हो गया। आरोपी महेश तिवारी कई वर्षों से नागा घेर में रह रहा था। यहां के प्रधान सुधीर रतूड़ी ने बताया कि आरोपी पूजा-पाठ करता था। वह शांत ही रहता था। उसने इस खौफनाक वारदात को कैसे अंजाम दिया होगा ये सोचकर सभी हैरान हैं।

संवाद 365, दिविज बहुगुणा

ये भी पढ़ें : लड़के और लड़कियों का क्लास में एक साथ बैठना भारतीय संस्कृति के विरुद्ध- केरल नेता ‘वेल्लापल्ली नतेसन’

80644

You may also like