10 अक्टूबर को विधिविधान के साथ बंद होंगे हेमकुंड साहिब के कपाट

September 30, 2021 | samvaad365

कोरोना महामारी के चलते इस साल हेमकुंड साहिब के कपाट चारधाम यात्रा के साथ 18 सितंबर को खुले थे। अभी तक यहां पांच हजार श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। और अब हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए 10 अक्टूबर को विधिविधान के साथ बंद कर दिए जाएंगे। हेमकुंड साहिब ट्रस्ट के उपाध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने इसी अवधि तक श्रद्धालुओं से यात्रा करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि मौसम को देखते हुए ट्रस्ट ने यह निर्णय लिया है।

संवाद365,डेस्क

 

67105

You may also like