रायबरेली : खेत में पानी लगाने को लेकर किसान पर कुल्हाड़ी से किया हमला, किसान की हुई मौत

September 30, 2021 | samvaad365

हरचंदपुर थाने के लखनापुर गांव में गुरुवार की सुबह खेत में पानी लगाने गए किसान की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपित फरार हो गए। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। अभी रिपोर्ट नहीं दर्ज हो सकी है उक्त गांव निवासी रामसेवक सुबह करीब नौ बजे गांव से करीब पांच सौ मीटर दूर खेत में पानी लगाने गए थे। पानी की नाली को लेकर विपक्षियों ने उनके साथ झगड़ा करना शुरू कर दिया। रामसेवक ने बचाव करने की कोशिश की, लेकिन तब तक दूसरा पक्ष उग्र हो गया और उन पर कुल्हाड़ी व लाठी-डंडे से हमला कर दिया। करीब आधे घंटे तक हमला होता रहा। इस बीच गांव के दूसरे लोग भी मौके पर पहुंच गए और किसी तरह बीच बचाव किया। आनन-फानन घायल को सीएचसी लाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। किसान की मौत की खबर सुनते ही परिवार में करुण क्रंदन होने लगा।

बताया गया कि हमलावरों ने किसान के दोनों हाथ तोड़ दिए। शरीर पर करीब 15 से 20 जगह कुल्हाड़ी से हमले के निशान मिले। हत्या की सूचना मिली तो पुलिस भी सक्रिय हो गई। गांव जाकर हत्यारोपितों की तलाश की, लेकिन तब तक वे मौके से भाग चुके थे। सीओ राम किशोर सिंह भी सीएचसी पहुंचे। उन्होंने गांव वालों से वारदात के संबंध में पूछताछ की पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि राम सेवक के घरवालों ने एक ही परिवार के चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपितों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा खेत में पानी लगाने को लेकर विवाद होने की बात सामने आई है। हत्यारोपितों को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें लगा दी गई हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

संवाद365, श्रवण कुमार

यह भी पढ़ें-10 अक्टूबर को विधिविधान के साथ बंद होंगे हेमकुंड साहिब के कपाट

 

67108

You may also like