काशीपुर में किसानों के भारत बंद में दिखा असर ,आप पार्टी ने दिया समर्थन

September 27, 2021 | samvaad365

काशीपुर में संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा भारत बंद के किए गए एलान का असर देखने को मिला है। जहां किसानों ने मुरादाबाद रोड को बंद कर धरना प्रदर्शन किया साथ ही किसान किसानों के इस प्रदर्शन में कांग्रेस आम आदमी पार्टी का भी समर्थन देखने को मिल रहा है। किसानों के साथ-साथ पार्टी के कार्यकर्ता भी प्रदर्शन में विरोध प्रदर्शन में देखने को मिल रहे हैं तो वही चक्का जाम कर किसानों ने इमरजेंसी सेवाओं का खयाल रखा एंबुलेंस व स्कूलों की बसों में या फिर इमरजेंसी जाने वाले लोगों को किसान मिलकर जाम से बाहर निकालते हुए दिखाई दे रहे हैं।। वही किसानों के आंदोलन को देखते हुए भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात दिखाई दे रहा है।

यह भी पढ़ें-उत्तराखण्ड निवास पूरे प्रदेश का प्रतिबिंब और उत्तराखंडी संस्कृति का होना चाहिए आईना – मुख्य सचिव

बता दें कि कृषि कानून के विरोध में किसानों के चल रहे आंदोलन को और मजबूती देने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा ने 27 सितंबर को भारत बंद का ऐलान किया था। जिसके चलते काशीपुर में भी किसानों के भारत बंद का असर देखने को मिला है। जहां किसानों ने सड़क पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की वही किसानों ने सड़कों पर बैरिकेडिंग लगाकर चक्का जाम किया है।

संवाद365,अजहर मलिक

 

 

66884

You may also like