होली के दिन होगी 5 जिलों में बारिश , पढ़ें कहां खिलेगी चटक धूप

March 17, 2022 | samvaad365

होली के दिन कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। हालांकि मैदानों में चटक धूप खिलने के आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि चक्रवाती प्रवाह उत्तराखंड पहुंचने से मौसम में बदलाव आएगा। पर्वतीय जिलों में आज मौसम करवट बदल सकता है, हालांकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में इजाफा होगा। यहां चटख धूप खिली रहेगी। बात करें राजधानी देहरादून की तो यहां बुधवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा बना रहा, जो कि सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक है। पहाड़ों में पारा चढ़ने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान बढ़ने लगा है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 3 दिन पांच जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इन जिलों में उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे जिले शामिल हैं। यहां कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। पर्वतीय जिलों में मौसम में आए बदलाव का असर दिखने लगा है।

संवाद365,डेस्क

 

 

 

 

73345

You may also like