पहली बार उत्तराखंड में होने जा रहा है जनजाति महोत्सव, उत्तराखंड की पांच जनजातियों को मिलेगा मंच

November 8, 2021 | samvaad365

उत्तराखंड में पहली बार जनजाति के संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए 11 से 13 नवंबर तक ओएनजीसी परिसर कौलागढ़ में जनजाति महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है । इस आयोजन में उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों के जनजातीय कलाकार व शिल्पकार भाग लेंगे। इस महोत्सव के माध्यम से जनजातीय कला, संस्कृति और हस्तशिल्प का प्रचार प्रसार किया जाएगा।महोत्सव में उत्तराखंड की पांच जनजातियां थारू, बुक्सा, जौनसारी, भोटिया व राजी के अलावा अन्य प्रदेशों से जनजातीय कलाकार व शिल्पकार अपने परंपरागत हस्त निर्मित उत्पादों के साथ भाग लेंगे। महोत्सव के माध्यम से जनजातीय हस्तशिल्प उत्पादों की बिक्री के लिए एक मंच मिलेगा।

संवाद365,डेस्क

यह भी पढ़ें-राज्य स्थापना दिवस को उत्तराखंड महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा, पांच लोगों को मिलेगा उत्तराखंड गौरव पुरस्कार

 

68765

You may also like