राज्य स्थापना दिवस को उत्तराखंड महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा, पांच लोगों को मिलेगा उत्तराखंड गौरव पुरस्कार

November 8, 2021 | samvaad365

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मुताबिक नौ नवंबर को आयोजित होने वाले राज्य स्थापना दिवस समारोह को गरिमा के साथ आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित बैठक में बताया कि राज्य स्थापना दिवस को उत्तराखंड महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। एक सप्ताह तक आयोजित होने वाले इस महोत्सव के दौरान राजधानी से लेकर न्याय पंचायत स्तर तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने वीडिया कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े आयुक्तों एवं जिलाधिकारियों से जनपदों में आयोजित हाने वाले कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बताया कि 21वें राज्य स्थापना दिवस समारोह के विशेष अवसर पर नौ नवंबर को प्रात: 9:55 से 11:30 बजे तक पुलिस लाइन, देहरादून में उत्तराखंड पुलिस के जवानों की ओर से परेड की जाएगी। परेड की सलामी राज्यपाल लेंगे। इसके बाद राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री का संबोधन होगा। इसके साथ ही  उत्तराखंड में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पांच लोगों को इस बार नौ नवंबर (राज्य स्थापना दिवस) पर उत्तराखंड गौरव पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

संवाद365,डेस्क

यह भी पढ़ें-पर्यटकों के लिए खुशखबरी : राज्य स्थापना दिवस पर गरतांग गली में होगी मुफ्त सैर

68762

You may also like