उत्तराखंड फ़िल्म उद्योग संयुक्त समिति ने मुख्यमंत्री प्रमुख सचिव से की मुलाकात

July 28, 2022 | samvaad365

आज मा0 मुख्यमंत्री जी के प्रमुख सचिव व सचिव सूचना श्रीमान अभिनव कुमार जी से उत्तराखण्ड फ़िल्म उद्योग संयुक्त समिति के प्रतिनिधि मण्डल ने मुलाकात की तथा उनको फ़िल्म नीति 2022 में के कुछ विन्दुओं पर संशोधन व उत्तराखण्ड के फ़िल्म निर्माता निर्देशकों की कुछ आवश्यक माँगों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा उनको फ़िल्म निर्माताओं की कुछ समस्याओं से भी अवगत करवाया गया तथा कुछ प्रमुख बिंदुओं पर संशोधन करवाने हेतु लिखित प्रस्ताव भी सौंपा गया। फ़िल्म नीति 2022 में जो प्रमुख बिंदु हैं जिन पर संशोधन हेतु प्रस्ताव दिया गया जिन पर श्रीमान प्रमुख सचिव अभिनव कुमार जी ने सहमति जताई वो निम्न प्रकार से हैं। पहला जो बिंदु है वो उत्तराखण्डी फिल्मों हेतु सब्सिडी 70 प्रतिशत किया जाये। दूसरा उत्तराखण्डी फिल्मों के लिए जो 10 स्क्रीन आवश्यक है, उनको 5 करवाया जाये क्योंकि अभी उत्तराखण्ड में 10 स्क्रीन हैं ही नहीं।तीसरा बिंदु संगीतकार, फ़िल्म एडिटर, व कहानीकार को भी अवॉर्ड की श्रेणी में रखा जाये। चौथा बिंदु फ़िल्म विकास परिषद की कमेटी में 2 उपाध्यक्ष बनायें जायें। तथा सदस्यों की संख्या 3 की जगह 5 सदस्य फ़िल्म विधा से रखे जायें। इन सभी मुद्दों पर गंभीरता से विचार विमर्श किया गया जिस पर श्रीमान प्रमुख सचिव ने सहमति जताई। मा0 प्रमुख सचिव से वार्ता हेतु उत्तराखण्ड फ़िल्म उद्योग सयुंक्त समिति के प्रतिनिधि मण्डल में वरिष्ठ फ़िल्म अभिनेता बलराज नेगी, निर्माता निर्देशक प्रदीप भण्डारी, फ़िल्म निर्देशक कान्ता प्रसाद, वरिष्ठ अभिनेता चंद्रवीर गायत्री, निर्माता निर्देशक विनोद खंडूड़ी, वरिष्ठ अभिनेता गंभीर सिंह जयाड़ा व अन्य मौजूद थे।

संवाद 365, डेस्क

ये भी पढ़ें : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में राजस्व विभाग की समीक्षा की

79076

You may also like