उत्तराखंड: बीते 24 घंटे में उत्तराखंड में कुल मिलाकर 55 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले,62 लोग स्वस्थ होकर घरों को लौटे

July 15, 2021 | samvaad365

बीते 24 घंटे में उत्तराखंड में कुल मिलाकर 55 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। वहीं बीते 24 घंटे में कुल मिलाकर 62 लोग स्वस्थ होकर घरों को लौटे हैं। बीते 24 घंटे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। उत्तराखंड में कुल मिलाकर 692 एक्टिव के बचे हुए हैं।आज की स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट की बात करें तो बीते 24 घंटे में चमोली जिले से एक, चंपावत जिले से एक, देहरादून जिले से 17, हरिद्वार जिले से 12, पौड़ी गढ़वाल से 1, पिथौरागढ़ से 5, रुद्रप्रयाग से 5, उधम सिंह नगर से 4 और उत्तरकाशी जिले से 6, बागेश्वर से 01, टिहरी गढ़वाल से 03 व्यक्ति कोरोनावायरस संक्रमित मिला है। अच्छी खबर यह है कि अल्मोड़ा और नैनीताल में बीते 24 घंटे में एक भी व्यक्ति संक्रमित नहीं मिला है।

संवाद365,डेस्क

यह भी पढ़ें-सीएम धामी ने दी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामनाएं

 

63804

You may also like