उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस: देहरादून में पुलिस लाइन में हुआ कार्यक्रम

November 9, 2020 | samvaad365

देहरादून: राज्य स्थापना दिवस के मौके पर सोमवार को राजधानी देहरादून के पुलिस लाइन में कार्यक्रम का आयोजन किया हया. मुख्य परेड के इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और राज्यपाल बेबी रानी मौर्य मौजूद रहीं. कार्यक्रम में डीजीपी अनिल रतूड़ी और डीजी कानून व्यवस्था अशोक कुमार सहित अन्य लोग और पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे.

मुख्यमंत्री, राज्यपाल, डीजीपी और डीजी कानून व्यवस्था ने परेड का निरीक्षण किया। जिसके बाद विजय धुन पर शानदान परेड का आगाज हुआ. इस मौके पर राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने परेड की सलामी ली. साथ ही मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने विकास पुस्तिका का भी विमोचन किया. कार्यक्रम में पुलिस बल की ओर से साहसिक करतब भी दिखाए गए.

वहीं कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए केवल केवल छह दस्तों के साथ ही परेड का आयोजन किया गया. परेड के दौरान पुलिस जवानों के बीच छह फीट की दूरी रखी गई और उनके हथियारों को भी सैनिटाइज किया गया. परेड के बाद 15 अगस्त को पदक की घोषणा वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को पदक दिए गए.

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि किसानों और महिलाओं की समृद्धि पर सरकार का ध्यान है. उनहोंने कहा की इन 20 वर्षों में प्रदेश अन्य प्रदेशों से बहुत तेजी से आगे बढ़ा है। त्रिवेंद्र ने कहा की सरकार किसानों और महिला समूहों के विकास के लिए लगातार काम कर रही है. साथ ही इस मौके पर मुख्यमंत्री ने शहीद आंदोलनकारियों और आंदोलनकारियों को भी नमन किया।

(संवाद 365/डेस्क)

यह भी पढ़ें-उत्तराखंड स्थापना दिवस: राष्ट्रपति कोविंद और PM मोदी ने दी बधाई

55806

You may also like