Uttarakhand Weather : चोटियों पर हिमपात का सिलसिला जारी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

January 13, 2023 | samvaad365

चोटियों पर हिमपात से पहाड़ से लेकर मैदान तक कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते बीते दो दिनों से उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। चोटियों पर हिमपात और निचले क्षेत्रों में हल्की बारिश का सिलसिला जारी है।

पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश से अभी सर्दी के प्रकोप से लोगों को राहत नहीं मिलेगी। मौसम विज्ञान केंद्र ने आगामी 14 से 19 जनवरी के बीच उत्तराखंड समेत आसपास के राज्यों में कड़ाके की ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया है। इस दौरान मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा छाये रहने और सर्द हवाएं चलने से कंपकंपी बढ़ सकती है।

आज शुक्रवार को प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये हुए हैं। वहीं केदारनाथ धाम में बर्फबारी जारी है।

ऐसा है मौसम का हाल

गढ़वाल

  • रुद्रप्रयाग जिले में छाए बादल। केदारनाथ में हो रही बर्फबारी।
  • यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में मौसम ख़राब।
  • विकासनगर में सुबह हुई हल्की बूंदाबांदी के बाद मौसम हुआ साफ।

कुमाऊं

  • अल्मोड़ा में घने बादल।
  • भवाली में बादल हल्की बारिश।
  • रीठा साहिब छेत्र में हल्की बारिश  बादल छाए हुए।
  • पिथौरागढ़ में छाए बादल बारिश की संभावना।

संवाद 365, दिविज बहुगुणा

यह भी पढ़ें : जोशीमठ भू धंसाव पर सीएम धामी धामी ने बुलाई कैबिनेट बैठक, प्रभावितों के पुनर्वास पर होगा मंथन

84806

You may also like