हिमालय दिवस पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, हेस्को प्रमुख डॉ. अनिल जोशी ने हिमालय के संबंध में सीएम से की बातचीत

September 5, 2021 | samvaad365

9 सितंबर को हिमायल दिवस पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।नई दिल्ली में दिल्ली विश्वविद्यालय में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें कई केंद्रीय मंत्री भाग लेंगे। शनिवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में यह जानकारी देते पर्यावरणविद डॉ. अनिल जोशी ने बताया कि हिमालय दिवस मनाने की शुरुआत भले ही दस वर्ष पूर्व उत्तराखंड से हुई थी, लेकिन आज इस दिवस को पूरे देशभर में मनाया जा रहा है। यह हिमालय के प्रति सम्मान और उसके मुद्दे को आगे बढ़ाएगा।

यह भी पढ़ें-पैरालंपिक में कांस्य पदक जीतने पर प्रदेश के युवा बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार को मुख्यमंत्री ने दी बधाई

आगामी नौ सितंबर को प्रदेश में राज्य सरकार के स्तर पर हिमालय दिवस मानने जाने के संबंध में हेस्को प्रमुख डॉ. अनिल जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। डॉ. अनिल जोशी ने बताया कि हिमालय दिवस पर देशभर में वृहद स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उत्तराखंड में भी तमाम केंद्रीय और राज्य के सरकारी, गैर सरकारी संस्थान इसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के स्तर पर कार्यक्रम के संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है।

संवाद365,डेस्क

 

65822

You may also like