मौसम में एक बार फिर बदलाव, मौसम विभाग ने पांच पहाड़ी जिलों में जताई बारिश की संभावना

February 18, 2022 | samvaad365

आज मौसम में एक बार फिर बदलाव हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। इन जिलों में रह रहे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। बात करें दूसरे जिलों की तो उत्तराखंड के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पांच पहाड़ी जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है।

संवाद365,डेस्क

72524

You may also like