उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर हो सकता है खराब, मौसम विभाग ने दी शीतलहर, तेज बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

January 31, 2022 | samvaad365

उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर से खराब हो सकता है।  प्रदेश के विभिन्न जिलों में दो फरवरी के बाद से मौसम फिर से बदलने के आसार हैं। वहीं तीन फरवरी को दक्षिण पश्चिम में राजस्थान और आसपास के इलाकों से चक्रवाती हवाओं के दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 30 जनवरी से एक फरवरी तक राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिलों में कोहरा छाए रहने की संभावना है। जबकि दो फरवरी से राज्य के कुछ हिस्सों में मौसम बदलने के आसार हैं। दो फरवरी के बाद अगले दो दिन उत्तराखंड में तेज से बहुत तेज बारिश हो सकती है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के भी आसार बन सकते हैं। खासतौर पर पिथौरागढ़, चमोली, रुद्रप्रयाग, नैनीताल और उत्तरकाशी जिलों में बर्फबारी की संभावना है। वहीं मैदानी जिलों में कोल्ड-डे कंडीशन बनी रहेगी, जबकि पर्वतीय जिलों में बर्फबारी की वजह से मुश्किलें बढ़ेंगी। कुल मिला कर अगले कुछ दिनों तक ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

संवाद365,डेस्क

यह भी पढ़ें-पौड़ी पहुंचे सीएम पुष्कर धामी ने भाजपा प्रत्याशी राजकुमार पोरी के पक्ष में डोर टू डोर किया प्रचार

 

72019

You may also like