पौडी के प्रेक्षाग्रह में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न संगठनों की महिलाओ को किया गया सम्मानित

March 8, 2021 | samvaad365

पौड़ी जिले की समर्थ नारी समर्थ भारत नारी संगठन ने पौडी के प्रेक्षाग्रह में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न संगठनों की महिलाओ को सम्मानित किया. कार्यक्रम की मुख्यातिथि के रूप में पौडी की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी रेणुका देवी शामिल हुईं, जिनका संगठन की प्रदेश प्रभारी कुसुम चमोली एवं संगठन की अन्य महिलाओ द्वारा शाल भेंट कर सम्मानित किया गया. दिल्ली से आई राष्ट्रीय नारी हिन्दू संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने समर्थ नारी समर्थ भारत नारी संगठन पौडी द्वारा उनको सम्मानित किये जाने पर कुसुम चमोली एवं उनकी टीम का आभार प्रकट किया,संगठन की प्रदेश प्रभारी कुसुम चमोली ने मीडिया को बताया कि इस संगठन के माध्यम से महिलाओ को उनके अधिकारों के प्रति जागरूप कर रही हैं, साथ ही उनको रोजगार के लिए भी प्रेरित कर रही है, कुसुम चमोली ने बताया कि देवप्रयाग का गंगा जल वे 12 विभिन्न स्थानों को भिजवाएँग.

(संवाद 365/भगवान रावत)

यह भी पढ़ें-  नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच दिल्ली से गैरसैंण कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र

59112

You may also like