अयोध्या : दिव्यांग सपा नेता ने सस्ते दाम पर गैस सिलेंडर बेंचकर सरकार को दिखाया आईना

September 10, 2021 | samvaad365

विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे सारी पार्टियां हर तरीके जीतने का जोर लगा रहे हैं।इसी कड़ी में समाजवादी तेल के बाद अब समाजवादी गैस सिलेंडर को लेकर दिव्यांग सपा नेता ने सस्ते दाम पर गैस सिलेंडर बेंचकर सरकार को आईना दिखाया। दिव्यांग सपा नेता ने मात्र 499 रुपये में जनपद के मवई ब्लॉक के बाबूपुरवा ग्राम सभा में 2 दर्जन से अधिक महिलाओं को समाजवादी घरेलू गैस सिलेंडर बाटा गया।गैस सिलेंडर पर सपा का स्टीकर चिपकाया गया।जिसमे तीन प्रमुख समाजवादी पार्टी की घोषणा का जिक्र किया गया।

यह भी पढ़ें-अब कान्हा की नगरी में हो सकेंगे महादेव धाम, राधा कृष्ण धाम, और शनिदेव धाम के दर्शन, चारों धाम के डिजाइन का हुआ अनावरण

दिव्यांग नेता पंडित समरजीत सिंह ने बताया कि जब सिलेंडर 400 रुपये का था तो भाजपा के लोग सिलेंडर की महंगाई को लेकर रोना रोते थे।आज सिलेंडर 950 रुपये का हो जाने से गरीब जनता परेशान है। ग्रामीण जनता चूल्हा और लकड़ी जला कर खाना बनाने को मजबूर है।ऐसे में हमने समाजवादी सिलेंडर सस्ते दाम पर ग्रामीणों को बेचकर राहत देने का काम किया।साथ ही सरकार को भी चेताते हुए कहा कि जनता अब इस सरकार में कमरतोड़ महँगाई से त्रस्त हो चुकी है। अब वह इस सरकार का अत्याचार और सहने वाली नहीं।वही बताया जनता ने 2022 के चुनाव में अखिलेश को जिताने का मन बना लिया है। 2022 में समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में सरकार बनाकर गरीबों को राहत देने का काम करेगे।

संवाद365, मो.आलम

यह भी पढ़ेंप्रदेश के मुखिया रहेंगे कल टिहरी दौरे पर, जिले में तैयारियां जोरों पर

66060

You may also like