गहरी खाई में गिरी कार, तीन युवकों की मौत, 1 गंभीर रूप से घायल

October 6, 2022 | samvaad365

बागेश्वर जिले के कोतवाली पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत गुरुवार की रात एक कार गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया और घायल को अस्पताल पहुंचाया। सूचना के बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए। शुक्रवार को जिला अस्प्ताल में तीनों का पोस्टमार्टम होगा।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुवार पुलिस लाइन मालता के पास गुरुवरा की रात लगभग ढाई बजे एक ऑल्टो कार खाई में गिर गई। इसमें चार लोग सवार थे। हादसे में मनोज कुमार पुत्र पूरन उम्र 35 वर्ष तहसील बागेश्वर ग्राम सिमतोली दफौट (घायल) हो गया। इसके अलावा विजय सिंह पुत्र सुरेश सिंह निवासी सिमतोली उम्र 30 वर्ष, रोहित पुत्र भूपाल सिह उम्र 20 वर्ष, सुनील सिह पुत्र सुरेश सिह उम्र 21 वर्ष की मौके पर मृत्यु हो गई है।

सूचना के बाद कोतवाल कैलाश नेगी मौके पर पहुंचे। शवों को खाई से निकालकर पोस्टमार्टम कि लिए जिला मुख्यालय भेजा, जबकि घायल को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि कार चालक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस का कहना है कि हादसा किस कारण से हुआ इसका पता जांच के बाद चलेगा।

संवाद 365, दिविज बहुगुणा

ये भी पढ़ें : नाबालिक युवती से छेड़छाड़ के आरोप में ADM गिरफ्तार, पुलिस ने दिया VIP ट्रीटमेंट

 

81889

You may also like