गढ़वाली गीतों ‘स्वाणी मुखड़ी’ और ‘बणै द्यूं शिवाला’ का लोकार्पण 

March 1, 2019 | samvaad365

देहरादून में आज माहेश्वरी फिल्म्स के बैनर तले बने दो गीतों का लोकार्पण किया गया। इस दौरान गढ़वाली फ़ीचर फ़िल्म ‘गढ़ गौरव’ के एक गीत स्वानी मुखड़ी का लोकार्पण किया गया। ‘स्वाणी मुखड़ी’ गीत को लोक गायक मंगलेश डंगवाल और स्वर कोकिला मीना राणा ने अपनी आवाज़ से सजाया है।

 

फ़िल्म में लोक कलाकार विजय भारती, गब्बर गुसाईं और ऋचा पर्छा का अभिनय आपको देखने को मिलेगा। फिल्म के संगीतकार संजय कुमोला, कैमरामैन बबलू जंगली, संकलनकर्ता मोहित कुमार, स्वानी मुखड़ी गीत के निर्माता प्रकाश कोठारी, और लेखक विक्रम कपूरवान हैं।

तो वहीं लोकार्पित दूसरा गीत ‘बणै द्यूं शिवाला’ गीत को लोक गायक गौतम पंवार ने स्वर दिए हैं। जिसके निर्मात्री शोभा चौहान, संगीतकार मोती शाह, प्रकाश कोठारी और निर्देशक अशोक चौहान हैं।

इस मौके पर महासभा के अध्यक्ष डॉ. राजे सिंह नेगी ने कहा कि लोक गीत, संगीत का प्रदेश की संस्कृति के संरक्षण में योगदान अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि आवश्यकता है कि हम सब लोग संस्कृति के संरक्षण हेतु अपना योगदान दें। इस अवसर पर महासभा के प्रदेश महामंत्री उत्तम सिंह असवाल, अभिनेता पुरुषोत्तम कोठारी, रणवीर सिंह, साहित्यकार सतेंद्र चौहान, रवि कुकरेती, नवीन सिंह चौहान, नवल सेमवाल, आशुतोष कुड़ियाल, मनोज नेगी उपस्थित रहे।

यह खबर भी पढ़ें-पाक ने किया OIC बैठक का बहिष्कार, ये है वजह…

यह खबर भी पढ़ें- मुंबई में धूम धाम से निकाली गई श्री जगन्नाथ रथ यात्रा

देहरादून/पुष्पा सिंह पुण्डीर

32941

You may also like