बागेश्वर: ज़ोरों पर है उत्तरायणी मेले की तैयारी

January 4, 2020 | samvaad365

बागेश्वर: बागेश्वर उत्तरायणी मेला वर्ष 2020 को लेकर तैयारियां जोरशोर से चल रही है। उत्तरायणी मेले को लेकर नगरपालिका सभागार में बैठक का आयोजन किया गया।  जिसमें मेले के सफल संचालन के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया।  वहीँ पालिकाध्यक्ष ने कहा कि मेले का सफल और भव्य आयोजन करना पालिका और प्रशासन का मुख्य उद्देश्य है। उत्तरायणी मेला पौराणिक, धार्मिक और व्यापारिक मेला है। जिसे भव्य और आकर्षक बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेले में बाहर से आने वाले कलाकार, व्यापारी और आगंतुकों के लिए उचित व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी।

उत्तरायणी मेले के सफल संचालन के लिए सांस्कृतिक समिति, स्वागत समिति, झांकी व्यवस्था, मंच व्यवस्था, आवास व्यवस्था, भोजन व्यवस्था, अलाव व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, खेल समिति, मेहंदी समिति, ऐपण प्रतियोगिता, कुमाउनी व्यंजन और प्रचार प्रसार समिति का गठन किया गया है। जिन्हें अलग-अलग दायित्व दिए गए हैं।

यह खबर भी पढ़ें-हरिद्वार: बीजेपी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

यह खबर भी पढ़ें-सीएम त्रिवेंद्र ने कृषि अनुसंधान केंद्र अल्मोड़ा में ली अधिकारियों की बैठक

संवाद365/हिमांशु गढ़िया

45132

You may also like