बजट 2019: टूटी ये परंपरा, ये रहा सस्ता-महंगा-खास बजट

July 5, 2019 | samvaad365

दिल्ली: शुक्रवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने साल 2019 का बजट पेश किया। इस बजट की शुरूआती खास बात ये रही कि निर्मला सितारमण ने सूटकेस के साथ बजट पेश करने की परंपरा को तोड़ दिया है। जब वह राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलने पहुंची तो उनके हाथ में लाल सूटकेस की बजाय एक मखमली लाल कपड़े में बजट था, लाल कपड़े के ऊपर भारत का राष्ट्रीय चिन्ह लगा हुआ था और लाल-पीले रंग के रिबन से इसे बांधा गया था। बजट पेश करने की शुरूआत में वित्त मंत्री ने मंजूर हाशमी का शेर पढ़ा। यह शेर था- यकीन हो तो कोई रास्ता निकलता है, हवा की ओट भी लेकर चिराग जलता है। इसके बाद उन्होंने बजट पेश किया। आइए अब आपको बताते हैं कि इस बार के बजट में क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा हुआ।

बजट में ये है खास


महिलाओं पर मेहरबान

जनधन खाताधारक महिलाओं को 5000 रुपए ओवरड्राफ्ट की सुविधा दी जाएगी।

महिलाओं के लिए अलग से 1 लाख रुपए के मुद्रा लोन की व्यवस्था की जाएगी।


गांव और गरीब

हर घर में बिजली और स्वच्छ रसोई का वादा किया जा रहा है। 95 फीसदी से अधिक शहरों को ODF घोषित किया गया है।

आज एक करोड़ लोगों के फोन में स्वच्छ भारत ऐप है. गांव, गरीब और किसान सरकार की प्राथमिकता में ऊपर हैं।
 

रेल और सड़क

80250 करोड़ रुपए से अगले पांच सालों में सवा लाख किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जाएगा।

50 लाख करोड़ रुपए से रेलवे का आधुनिकीकरण किया जाएगा।



सबको घर

2022 तक देश में सभी को घर देने की योजना है। सरकार की अभी 1.95 करोड़ घर देने की तैयारी है।

26 लाख घरों का निर्माण पूरा हो चुका है। 24 लाख लोगों को घर दिया जा चुका है।


टैक्स

साल में एक करोड़ रुपये से ज्यादा खाते से निकालने पर 2 प्रतिशत टीडीएस काटेगा बैंक।

दो से 5 करोड़ सालाना कमाई पर 3 फीसदी अतिरिक्त टैक्स। 5 करोड़ से अधिक की कमाई पर 7% अतिरिक्त टैक्स।


रक्षा बजट

सैन्य साजोसामान की खरीद पर कोई कस्टम ड्यूटी नहीं लगाई गई है।

रक्षा बजट में कोई बदलाव नहीं किया। सेना के आधुनिकीकरण के लिए बजट में कोई प्रावधान नहीं किया गया है।


FDI

प्रत्यक्ष विदेशी निवेश को बढ़ाने के लिए विशेष कदम उठाए जाएंगे। बीमा सेक्टर में 100 फीसदी FDI पर भी विचार।

बीमा, मीडिया, विमानन आदि क्षेत्रों में FDI की सीमा बढ़ाई जाएगी। एविऐशन और एनिमेशन के सेक्टर में भी FDI पर विचार किया जाएगा।

हर घर नल

जलशक्ति मंत्रालय का गठन किया गया. सरकार का लक्ष्य 2024 तक हर घर तक जल पहुंचाना है।

जल आपूर्ति के लक्ष्य को लागू किया जा रहा है, 1500 ब्लॉक की पहचान की गई है। इसके जरिए हर घर तक पानी पहुंचाया जाएगा। 

मेक इन इंडिया

मेक इन इंडिया के तहत स्वदेशी को बढ़ावा दिया जा रहा। देश को आधुनिक बनाने की दिशा में कई कार्य हो रहे हैं।

657 किलोमीटर मेट्रो को चालू किया जा चुका है। 300 किमी. नए मेट्रो प्रोजेक्ट को मंजूरी। अगला मकसद देश में जल मार्ग शुरू करना है।

ऑटो सेक्टर

इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए इन गाड़ियों की खरीद पर छूट दी जाएगी। इलेक्ट्रिक कार पर 4% टैक्स लगेगा।

लोगों की सुविधा के लिए देशभर में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग प्वाइंट बनाए जाएंगे।

उद्योग-धंधे

MSME सेक्टर में ग्रोथ को बढ़ावा देने के लिए सुधार किए जाएंगे।

छोटे उद्योगों को टैक्स में छूट का प्रावधान किया जा सकता है।

शिक्षा पर जोर

नेशनल रिसर्च फाउंडेशन बनाने का ऐलान। उच्च शिक्षा के लिए 400 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

नई शिक्षा नीति लाएंगे। दुनिया के टॉप कॉलेजों में जगह बनाने पर रहेगा जोर।

NRI को तोहफा

विदेश में बसे भारतीयों के लिए बड़ा ऐलान, भारत आते ही आधार कार्ड देंगे।

NRI के लिए 180 दिन भारत में रहने की बाध्यता खत्म की जाएगी।


ये हुआ महंगा

पेट्रोल-डीजल, सोना, काजू महंगे होंगे।

आयात शुल्‍क में इजाफा होने से कई चीजों के दाम भी बढ़ेंगे।

आयातित किताबों पर पांच प्रतिशत का शुल्‍क लगेगा।

ऑटो पार्ट्स, सिंथेटिक रबर, पीवीसी, टाइल्‍स भी महंगी हो जाएंगी।

तंबाकू उत्‍पाद भी इस बजट के बाद महंगे हो जाएंगे।

सोने के अलावा चांदी और चांदी के आभूषण खरीदने के लिए भी अतिरिक्‍त रुपये खर्च होंगे।

ये हुआ सस्‍ता
बजट 2019 के बाद इलेक्ट्रिक कारें सस्‍ती हो जाएंगी। अभी ये कारें चलन में नहीं हैं लेकिन दाम कम होने से इन कारों का इस्‍तेमाल अधिक होगा।

बजट के बाद होम लोन लेना भी सस्‍ता होगा, मतलब घर खरीदना सस्‍ता होगा। सस्ते घरों के लिए ब्याज पर 3.5 लाख रुपये की छूट मिलेगी।

यह खबर भी पढ़ें-एक घर, एक परिवार, 5 मौत और काली टेप

यह खबर भी पढ़ें-आज पेश होगा मोदी सरकार का बजट… लोगों को हैं कई उम्मीदें…

संवाद365/काजल

39134

You may also like