21 करोड़ से ढमोला नदी का सौंदर्यकरण कर पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किया जाएगा

July 4, 2020 | samvaad365

सहारनपुर: पांवधोई के सौंदर्यकरण के बाद अब ढमोला नदी की तयारी शुरू हो गई है। ढमोला नदी का सौंदर्यकरण कर पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किया जाएगा। पांवधाेई और ढमोला नदी के संगम पर पिकनित स्पॉट का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही पूराने शहर में सीवर लाइन भी डाली जाएगी।
इसके लिए करीब 300 करोड़ रुपये के दो प्रस्तावों पर लखनऊ में हुई बैठक में मुहर लगा दिया गया है। जिसके बाद जल्द ही इन दोनों ही परियोजनाओं पर काम शुरू हो जाएग। शुक्रवार को क्षेत्रीय नगर एवं पर्यावरण अध्ययन केंद्र लखनऊ की और से लखनऊ में बैठक बुलाई गई थी। बैठक मेंसहारनपुर नगर निगम के दो बड़े प्रस्ताव को प्रस्तुत करने की बात कही गई थी। जिसमें स्मार्ट सिटी एरिया में चयनित 22 वार्डो में सीवर लाइन का प्रोजेक्ट और ढमोला रिवर फ्रंट को प्रस्तुत किया गया। सहारनपुर नगर निगम के मुख्य अभियंता भुपेश कुमार सिंह ने बैठक में लेते हुए प्रस्ताव को रखा। सबसे पहले स्मार्ट सिटी में चयनित 22 वार्डों में सीवर लाइन डालने के लिए 279 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को रखा गया। विशेषज्ञों की टीम ने जिसे पास कर दिया। इसके बाद ढमोला नदी रिवर फ्रंट के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई।

21 करोड़ रुपये की लागत से ढमोला नदी का सौदार्यकरण करवाया जाएगा और शहर के बीच से गुजरने वाली नदी के दोनों किनारों को साफ कर सड़कों का निर्माण भी होगा। जिसके बाद इंटरकनेक्शन के लिए पुलों को भी निर्माण किया जाएगा। यही नहीं नदी को साफ कर गदंगी को बाहर निकाला जाएगा। इसके लिए नगर निगम ने 21 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भी रखा था। सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि इस प्रस्ताव को भी लखनऊ में हरीझंड़ी मिल गई है। जिसके बाद अब जल्द ही इन परियोजनाओं पर काम शुरू हो जाएगा।
आज शुरू होगा पांवधोई की सफाई का अभियान
शनिवार को पांवधोई नदी की सफाई का अभियान शुरू हो जायेगा। सुबह आठ बजे बड़े स्तर पर नगर निगम की टीम धोबीघाट से अभियान की शुरूआत करेगी। नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि पांवधोई नदी की सफाई के लिए अभियान की शुरूआत होने जा रही है। इसके लिए धोबीघाट से लेकर खुमराम पुल तक सफाई का अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि अभियान में शामिल होने के लिए सुबह आठ बजे धोबीघाट पर पहुंचे।

यह भी पढ़े: कावड़ यात्रा स्थगित होने के कारण आज से सहारनपुर सीमाएं होंगी सील,नहीं निकलेगी कांवड़ यात्रा

संवाद365 /कोमल

51465

You may also like