नहीं रहीं दूरदर्शन की प्रसिद्ध एंकर नीलम शर्मा

August 17, 2019 | samvaad365

नई दिल्ली : दूरदर्शन की प्रसिद्ध एंकर नीलम शर्मा का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी दूरदर्शन ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल द्वारा दी। नीलम के असामयिक निधन के बाद दूरदर्शन ने शोक जताया है। जानकारी के मुताबिक नीलम कैंसर से पीड़ित थी। नीलम दूरदर्शन का एक जानामाना चेहरा थीं। वह पिछले 20 सालों से दूरदर्शन से जुड़ी हुई थीं। आपको बता दें कि नीलम को इस साल मार्च में ही ‘नारी शक्ति’ सम्मान से नवाजा गया था। नीलम को इसके अलावा भी कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका था। नीलम ने अपने 20 साल के करियर में ‘तेजस्विनी’ से लेकर ‘बड़ी चर्चा’ जैसे कई लोकप्रिय कार्यक्रमों का संचालन किया। नीलम ने 1995 में दूरदर्शन से करियर की शुरुआत की थी।

यह खबर भी पढ़ें-बड़ी खबर: देश के लिए शहीद हुए दून के संदीप थापा

संवाद365/काजल

40410

You may also like