निर्माण कार्य में धीमी गति मिलने के वजह से, डीएम ने कहा जिम्मेदारी निभाएं अफसर..

July 8, 2020 | samvaad365

शाहजहांपुर: शाहजहांपुर नगर निगम से हो रहे निर्माण कार्यों का डीएम इंद्र विक्रम सिंह और नगर आयुक्त ने निरीक्षण किया। हनुमतधाम गेट के पास निर्माणाधीन नाले के निर्माण कार्य देखते हुए उसमे तेज़ गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने बंका घाट स्थित निर्माणाधीन पुलिया का काम भी समय से निपटाने के लिए कहा है।मंगलवार को डीएम और आयुक्त संतोष शर्मा ने बृज बिहार कालोनी में पार्क के निर्माण कार्यों को देखा। ग्रीन वैली स्कूल से रोजा की ओर जाने वाले निर्माणाधीन मार्ग का निरीक्षण करते हुए जल्द से जल्द पूरा करने के लिए भी निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि काम जल्द न निपटाने पर कार्रवाई की जाएगी।अधिकारियों ने सुभाष तिराहे से नगर होते हुए नाले की पुलिया तक के निर्माणाधीन मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारी को भी निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में तेज़ गति लाई जाए और कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण किया जाये। निगम के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए है कि अपनी जिम्मेदारी को समझे, जिसके क्षेत्र में जो भी काम आता है, वह अपना काम जल्द से जल्द कराते हुए अपने जिम्मेदारी निभाए।
अधिकारियों ने मोहम्मदी रोड के पास गोशाला का निरीक्षण किया। गायों का रख-रखाव, सफाई व्यवस्था, भूसे की व्यवस्था संतोषजनक मिली।इस मौके पर अपर नगर आयुक्त एसके सिंह, डिप्टी कलेक्टर बरखा सिंह आदि मौजूद रहीं।

यह भी पढ़े : 111 दिनों बाद खुला पावागढ़ मंदिर, बच्चों और बुजुर्गों की एंट्री बंद

संवाद365/कोमल राजपूत

 

51621

You may also like