महाराष्ट्र के पालघर में भारत केमिकल प्लांट में विस्फोट,कई लोग हुए घायल

July 4, 2021 | samvaad365

महाराष्ट्र के पालघर में शनिवार रात को अचानक भारत केमिकल प्लांट में विस्फोट हो गया। इस घटना में कई लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को नजदीकी थुंगी अस्पताल में भर्ती कराया दिया गया है। वहीं दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक रसायन कंपनी के संयंत्र में विस्फोट के बाद आग लग जाने से पांच कर्मचारी झुलस गए।  अभी यह पता नहीं चल पाया है कि विस्फोट क्यों हुआ। मामले की जांच जारी है। भारत केमिकल प्लांट महाराष्ट्र के पालघर में बोइसर तारापुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित है। वहीं पुलिस से मिली सूचना के मुताबिक, कई अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।

संवाद365,डेस्क

यह भी पढ़ें-आज लेंगे पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री पद की शपथ और बन जाएंगे राज्य के सबसे युवा सीएम

63391

You may also like