आज लेंगे पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री पद की शपथ और बन जाएंगे राज्य के सबसे युवा सीएम

July 4, 2021 | samvaad365

पुष्कर सिंह धामी आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। पहले वे कल ही शपथ लेने वाले थे लेकिन बाद में कार्यक्रम में बदलाव कर दिया गया। शपथ लेने के बाद वे राज्य के सबसे युवा सीएम भी बन जाएंगे। खटीमा से भाजपा के युवा विधायक पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री होंगे। धामी आज शपथ ग्रहण करेंगे। चुनावी साल में भाजपा ने युवा चेहरे पर दांव खेला है। 45 वर्षीय धामी छात्र जीवन से राजनीति में सक्रिय हैं। धामी के नाम की घोषणा करके भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने एक बार फिर चौंकाया। मुख्यमंत्री की दौड़ में गिने जाने वाले दिग्गज नेता सतपाल महाराज, त्रिवेंद्र सिंह रावत, धनसिंह रावत समेत कई बड़े नाम निर्णायक क्षणों में पिछड़ गए।

संवाद365,डेस्क

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का क्या है राजनीतिक सफर और सामाजिक जीवन पढ़ें यहां

 

63389

You may also like