नहीं रहे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शूर सिंह चौहान

July 17, 2019 | samvaad365

देहरादून: काफी समय से बीमार चल रहे 96 साल के स्वतंत्रता सेनानी शूर सिंह चौहान का निधन हो गया है। मूलरूप से चमोली जनपद के झिरकोटी गांव के रहने वाले स्वतंत्रता सेनानी शूर सिंह चौहान परिवार समेत सालावाला में रहते थे। गत रात को उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली। उन्हें सालावाला स्थित उनके आवास पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। हरिद्वार गंगा तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। आपको बता दें कि आजादी की लड़ाई के दौरान उन्होंने कड़ा संघर्ष किया था वह कई दिनों तक जेल में भी रहे थे। उनके निधन से हर तरफ शोक की लहर है। दिवंगत शूर सिंह अपने  पीछे पत्नी त्रिलोचनी देवी, पुत्र धर्मपाल चौहान व कमल चौहान और एक बेटी का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के निधन पर प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने राजकीय सम्मान के साथ श्रद्धांजलि दी। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

यह खबर भी पढ़ें-हरिद्वार: शुरू हुआ सावन का महीना, सावन में यहां करते हैं शिव निवास…

यह खबर भी पढ़ें-फिर गौरवान्वित हुआ उत्तराखंड… गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी को मिलेगा ये सम्मान

संवाद365/काजल

39469

You may also like