हरदोई: डीएम ने चारों तालाबों का किया निरीक्षण… अतिक्रमण को हटाने के दिए निर्देश

June 13, 2020 | samvaad365

हरदोई: हरदोई जिलाधिकारी पुलकित खरे के हरदोई जनपद में आने के बाद शहर के हर कोने-कोने में विकास हुआ है उनको यहां कि जनता विकास पुरुष के रूप में मानती आ रही है। आज फिर एक बार जिलाधिकारी पुलकित खरे नजूल की जमीन पर बने तालाबों का निरीक्षण करने पहुंचे। जहां तालाब के आस पास कब्जा किये लोगों में हड़कम्म्प मच गया। जिलाधिकारी इन दिनों इन चारों तालाबों का सौन्द्रीयकर्ण करवा कर लोगों को एक स्वच्छ माहौल देने का प्रयास कर रहे है। फिलहाल डीएम ने मौके पर अतिक्रमण कर रहे लोगों को दूसरी जगह इंतजाम के साथ तालाबों को अतिक्रमण मुक्त कर सौन्द्रीयकर्ण के लिए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

जिलाधिकारी पुलकित खरे ने जानकारी देते हुए बताया कि आज शहर के ऐसे चार स्थल देखे गए जो नजूल की जमीन पर तालाब के रूप में दर्ज है। मौके पर जा के देखा गया, तो आस पास कलोनी का सीवर भी आ रहा था। कूड़ा और अतिक्रमण भी था, कहीं न कहीं ये स्थल जलवायु प्रदूषण की ओर भी इशारा कर रहे थे, अधिकारियों ने साथ में निरीक्षण किया अब कोशिश ये है कि इन चारों तालाबो को अच्छे रूप में विकसित करते हुए। इनमें पहुंच रहे सीवर को डायवर्ट करते हुए, इनका सौन्द्रीयकर्ण कराया जाएगा। कुछ ही दिनों में बरसात का मौसम आने वाला है जिसके लिए इन सभी तालाबों को इनके मूल रूप में विकसित करना है।

https://www.youtube.com/watch?v=LiAxr_N6UrM

यह खबर भी पढ़ें-धनोल्टी: गांव में हो रही है पानी की किल्लत… लोगों को हो रही परेशानी

संवाद365/लवी खान

50775

You may also like