हरदोई: शाहाबाद पालिका ने फिर मारी बाजी, स्वच्छता सर्वेक्षण-2020 की यूपी की टॉप टेन सूची में शामिल

August 21, 2020 | samvaad365

हरदोई: स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 की यूपी की टॉप टेन सूची में जनपद हरदोई की शाहाबाद नगरपालिका ने फिर एक बार बाजी मार ली है और नार्थ इंडिया जोन में शाहाबाद पालिका ने एक बड़ी उपलब्धि के साथ 9वे स्थान पर रहने का गौरव पाया है। इस कामयाबी के लिए अध्यक्ष नसरीन बानो और अधिशाषी अधिकारी विमलापति ने समस्त नगरवासियों को बधाई दी है।

गुरुवार को स्वच्छता सर्वेक्षण के नतीजों की घोषणा की गई जिसमें यूपी में शाहाबाद नगरपालिका को टॉप टेन सूची में स्थान मिला है। स्वच्छ सर्वेक्षण-2020 के यूपी के परिणामों के एलान में पचास हजार से एक लाख की आबादी वाली नगरपालिकाओ में शाहाबाद पालिका को यूपी स्टेट में 8वा स्थान और मंडल में दूसरा स्थान मिलने से सम्पूर्ण जनपद का फिर से एक बार गौरव बढ़ा है।शाहाबाद नगरपालिका की अध्यक्ष नसरीन बानो के लिये यह बड़ी उपलब्धि है कि उनके कुशल नेतृत्व में 2019 और 2020 में लगातार टॉप टेन सूची में शामिल रहने की सफलता मिली है और नार्थ इंडिया जोन में पिछली बार 202 रैंक पर रहने के बाद इस बर्ष में जबरदस्त सफलता के बाद 9वे स्थान पर पहुचने में कामयाबी पाई।ज्ञात हो कि शाहाबाद नगरपालिका में पिछले 20 बर्षो से शाहाबाद पालिका के अध्यक्ष पद पर आसिफ खाँ बब्बू काबिज रहकर सफलतापूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वाहन किया और इसके बाद महिला सीट के आरक्षण के उपरांत उनकी पत्नी नसरीन बानो ने इस कुर्सी पर बैठकर दो बर्षो से लगातार टॉप टेन की सूची में आने की सफलता हासिल की है।इस कामयाबी के लिए अध्यक्ष नसरीन बानो और अधिशाषी अधिकारी विमलापति ने समस्त नगरवासियों को बधाई दी है। अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी ने यूपी में स्वच्छ नगर शाहाबाद को चुने जाने का श्रेय अपने सभासदों और समस्त नगरवासियो को देते हुए कहा है कि उनकी जागरूकता के बिना यह सफलता संभव नहीं थी।उन्होंने पालिका के स्टाफ और तमाम सफाई कर्मचारियों की कड़ी मेहनत और साफ-सफाई के इंतजामों को लेकर किये गये प्रयासों की भी सराहना की।भारत सरकार की ओर से निर्धारित टीम की ओर से सर्वेक्षण किया गया था। जिसने नगरपालिका की तमाम व्यवस्थाएं देखी गई।जनता से सीधी बात कर फीडबैक लिया गया था। सर्वेक्षण में सफाई के साथ-साथ निजी, सार्वजनिक और सामुदायिक शौचालय व कूड़ा निस्तारण, सफाई के प्रति जागरूकता आदि सभी बिंदुओं को परखा गया था। सभी मापदंडों पर खरा उतरने के बाद यूपी की समस्त नगर निगमो और नगरपालिकाओ में से शाहाबाद को टॉप टेन में चयनित किया गया।इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिये नगरपालिका के सभासदों सहित तमाम गणमान्यों ने खुशी जाहिर की है।

यह खबर भी पढ़ें-कौशांबी: जमीन के बैनामे पर दो पक्षों में मारपीट, आधा दर्जन लोग घायल

संवाद365/लवी खान 

53392

You may also like