हरदोई: अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने कराई पति की हत्या

June 21, 2020 | samvaad365

हरदोई: अतरौली थाना क्षेत्र के घेरवा जंगल में शव मिलने से हड़कंप मच गया। मामले में अवैध प्रेम प्रसंग के चलते पत्नी ने पति की बांके से गला रेतकर निर्मम हत्या करा दी। और पहचान छुपाने के लिए सर, धड़ व कपड़े को अलग-अलग दफना दिया। वहीं अतरौली पुलिस ने पत्नी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, हत्या में प्रयुक्त बांका भी पुलिस ने बरामद किया। दरअसल, आपराधिक प्रवृति के पति मुन्ना यादव का अधिकतर समय जेल में बीत जाने के कारण पत्नी के दोनों जीजा रज्जन व बच्चू से अवैध सम्बंध थे। जिसके बारे में मृतक को पता चल गया, तो दोनों जीजा ने अपने साथी राकेश से मृतक की पत्नी से अवैध सम्बंध बनवाए। जिससे राकेश और पूनम में प्रेम हो गया। मुन्ना को रास्ते से हटाने के लिए साथी ब्रह्मा यादव से मिलकर मृतक मुन्ना को पूर्ण नशे में कर बांके से गला रेतकर हत्या कर दी। बहरहाल, अतरौली पुलिस ने पत्नी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, हत्या में प्रयुक्त बांका भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस अधीक्षक ने निर्मम हत्या का खुलासा करते हुए अतरौली पुलिस को ईनाम के रुप में ₹10 हजार का ईनाम दिये जाने की घोषणा की।

यह खबर भी पढ़ें-INTERNATIONAL YOGA DAY: ITBP के हिमवीरों ने मनाया ‘विश्व योग दिवस’… 14 हजार फीट ऊंचाई पर किया योग

संवाद365/लवी खान

51018

You may also like