रायबरेली में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

August 15, 2019 | samvaad365

रायबरेली: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रायबरेली में भी बड़े ही धूमधाम के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। जहां पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने पुलिस लाइन में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडारोहण किया। वहीं जिलाधिकारी नेहा शर्मा के द्वारा जिला अधिकारी कार्यालय के बाहर ध्वजारोहण किया गया। आपको बता दें कि पूरे देश में बड़े ही धूमधाम के साथ स्वतंत्रता दिवस का त्यौहार मनाया जा रहा है। रायबरेली जिले में भी बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया जहां जिलाधिकारी नेहा शर्मा और पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह के द्वारा लोगों को स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी गई। वहीं त्यौहार को आपसी भाईचारे के साथ मनाने को कहा गया। कई व्यापारी संगठन के पदाधिकारियों के द्वारा व मुस्लिम समाज के लोगों ने मिलकर स्वतंत्रता दिवस पर चौराहे पर ध्वजारोहण किया और आजादी का जश्न मनाया। लोगों में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्साह देखने को मिला।

यह खबर भी पढ़ें-सुर कोकिला मीना राणा और प्रसिद्ध संगीतकार संजय कुमोला की बेटी सुरभि कुमोला का पहला गाना हुआ रिलीज

संवाद365/सेराज अहमद

40334

You may also like