जौनपुर: एक महीने से क्वारंटीन होने के बाद मजदूरों ने की जाने की मांग… भूख हड़ताल की शुरू

May 4, 2020 | samvaad365

जौनपुर: जौनपुर जिले के बदलापुर के सल्तनत बहादुर पीजी कॉलेज में क्वांरटाइन में रखे गए झारखंड व बिहार के मजदूरों ने घर जाने की मांग करते हुए भूख हड़ताल शुरू कर दी है। मजदूरों का आरोप था कि 35 दिन से हम लोगों को क्वांरटाइन में रखा गया है और घर नहीं भेजा जा रहा है। इस कॉलेज में 42 मजदूरों को बिते एक महीने से क्वारंटीन किया गया है।

कोरोना वायरस की फैल रही महामारी को देखते हुए एक माह पूर्व बदलापुर के सल्तनत बहादुर पीजी कॉलेज में रखे गए 42 मजदूरों ने भूख हड़ताल शुरू करते हुए कहा कि जब तक हम लोगों को घर नहीं भेजा जाता तब तक हम लोग कुछ भी नही ग्रहण करेंगे मजदूरों का आरोप था कि सभी राज्य के लोग अपने अपने घर जा रहे है लेकिन हम लोगो को नही भेजा जा रहा है और हम लोगो को 35 दिन से यही रखा गया है।

https://www.youtube.com/watch?v=U5_3RlTi-jk

यह खबर भी पढ़ें-टिहरी: लॉकडाउन में मास्क लगाकर युगल ने की शादी

यह खबर भी पढ़ें-हरिद्वार: 15 स्कूलों को नेटिस… लॉकडाउन में फीस भरने की कर रहे थे मनमानी

संवाद365

49307

You may also like