जहानाबाद चौकी इंचार्ज ने अकेले हटाया जाम का झाम

July 30, 2019 | samvaad365

रायबरेली: लगातार जाम से जूझता घंटाघर चौराहा जब आज भीषण जाम से जूझ रहा था तो जहानाबाद चौकी इंचार्ज रविंद्र सिंह ने जाम का झाम संभालने का मोर्चा खुद संभाला। जाम संभालते हुए इंचार्ज हर किसी को समझाते रहे कि उन्हें एक तरफ से आना चाहिए। रायबरेली में अकसर जब लोग जाम में जल्दबाजी दिखाते हैं तो कई हादसे हो जाते हैं। जिसकी वजह से यहां की जनता को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आपको बता दें कि आज घंटाघर चौराहे पर लगे भीषण जाम को स्वयं अकेले ही जहानाबाद चौकी इंचार्ज रविंद्र सिंह ने हटाया। जिसकी लोगों ने दिल से तारीफ की। वहीं जब इस विषय पर हमने रमेंद्र सिंह से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने कहा कि हम जनता सेवा के लिए हैं हम जनता सेवा कर रहे हैं और करते रहेंगे। इससे ज्यादा हम कुछ नहीं कह सकते।

यह खबर भी पढ़ें-देहरादून: इन पांच जिलों को मौसम विभाग का अलर्ट…

यह खबर भी पढ़ें-एक बाइक पर चार कांवड़िये सवार… कांवड़ वाहन ने मारी टक्कर… मौत

संवाद365/सेराज अहमद

39864

You may also like