कौशांबी: पैसों के विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक की मौत, तीन लोगों की हालत गंभीर

September 1, 2020 | samvaad365

कौशांबी: यूपी के कौशांबी में करारी थाना इलाके में पैसों के विवाद में दो पक्षो में खूनी संघर्ष हुआ। घटना में एक महिला की मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के बाबत एएसपी समर बहादुर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले में वैधानिक कार्यवाई की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक कौशांबी के करारी थाना इलाके के महेंद्र गांव में सोमवार की शाम पैसो के लेनदेन के विवाद में दो पक्षो में जमकर लाठी डंडे और रॉड चले। घटना में दोनों तरफ से चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने घायल महिला संतोषी देवी को मृत घोषित कर दिया। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। जिसमें चौबे लाल की हालत अधिक गंभीर है। जिसे इलाज के लिए प्रयागराज के लिए रेफर किया गया है।

मृतक के परिवार वालो के मुताबिक खूनी संघर्ष के पीछे एक सिपाही और सब इंस्पेक्टर की भूमिका सवालों के घेरे में है। बीते कई दिनों से दोनों पक्ष में पैसो के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। लेकिन पुलिस आरोपियों की पार्टी बंदी कर रही थी। जिसका नतीजा यह रहा कि दोनो पक्ष में खूनी संघर्ष हुआ और एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाबत एएसपी समर बहादुर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले में वैधानिक कार्यवाई की जा रही है।

यह खबर भी पढ़ें-सीएम रावत ने खटीमा गोली कांड के शहीदों को याद कर दी श्रद्धांजलि

संवाद365/नितिन अग्रहरि

53778

You may also like