कौशांबी: महिलाओं के खिलाफ नहीं थम रहे अपराध, दुष्कर्म के बाद कर दी महिला की हत्या

September 4, 2020 | samvaad365

कौशांबी: यूपी में महिला अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहा हैं। रेप, हत्या, जैसी वारदात आम हो चुकी हैं। हालांकि पुलिस प्रशासन का इसके प्रति सख़्त रुख़ देखा जा रहा हैं। ताजा मामला कौशाम्बी जिले का है। जहाँ महिला की रेप के बाद हत्या कर दी गई। रेप के बाद महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

दरअसल, पुरमुफ़्ती कोतवाली इलाके की महिला घर से खेत में काम करने गयी थी। शाम होने पर भी महिला जब घर नहीं पहुंची तो परिजनों को फिक्र हुई। परिजन ने महिला की खोजबीन की तो खेत के पास झाड़ियों में युवती की लाश अस्त-व्यस्त पड़ी थी। इसकी सूचना पिता ने पुरमुफ़्ती कोतवाली को दी सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन, सीओ चायल, एसओ पुरामुफ़्ती फ़ील्ड यूनिट के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक ने बारीकी से मौका ए वारदात का निरीक्षण किया। उसके बाद ज़रूरी दिशा निर्देश दिए। हत्या का खुलासा जल्द हो इसके लिये तीन टीमों का गठन किया। इसका नतीज़ा रहा कि भोर में ही मुख़बिर की सूचना पर महगवां के रहने वाले राजेश को मुठभेड़ के बाद पुलिस ने गिऱफ्तार कर लिया। गंभीर रूप से घायल आरोपी को जिला अस्पातल में इलाज़ के लिए भर्ती कराया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने घायल आरोपी को प्रयागराज के लिये रेफ़र कर दिया। बताया जा रहा है कि महिला खेतों की ओर जा रही थी तभी अभियुक्त ने महिला के साथ गलत काम किया और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।

https://youtu.be/IHiQG65N3PA

यह खबर भी पढ़ें-बीजेपी सरकार से त्रस्त प्रदेश की जनता कांग्रेस की तरफ देख रही आशा भरी निगाहों से-धस्माना

संवाद365/नितिन अग्रहरि

53860

You may also like