कौशांबी: नकली व्हाइट सीमेंट बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़

March 21, 2020 | samvaad365

कौशांबी: यूपी के कौशांबी में स्वाट टीम व पुलिस ने नकली व्हाइट सीमेंट बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। दरअसल, कोखराज थाना से महज 1 किमी की दूरी पर कारखाना संचालित हो रहा था। जहां छापेमारी कर पुलिस ने 850 बोरी नकली व्हाइट सीमेंट, सीमेंट बनाने का उपकरण, सीमेंट लदी 2 पिकअप, नामी कंपनियों की खाली बोरियां भी बरामद की। पुलिस ने सरगना समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया। बहरहाल पुलिस ने फैक्ट्री को सीज कर दिया है और आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया।

यह खबर भी पढ़ें-देहरादून: लोग अपना रहे हैं नमस्ते का नारा… जनप्रतिनिधि भी अपना रहे पीएम की सलाह

यह खबर भी पढ़ें-टिहरी: सीएम ने किया म्यूजियम का शिलान्यास

संवाद365/नितिन अग्रहरि

47925

You may also like