कौशांबी: भू माफियाओं के हौसले बुलंद… पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

June 9, 2020 | samvaad365

कौशांबी: कौशांबी में इन दिनों दबंग भू माफियाओ के हौसले चरम पर है। आए दिन ये भू माफिया गरीब बेसहारा लोगों के जमीन घर हड़पने का काम कर रहे हैं। ताजा मामला मंझनपुर कोतवाली के हजरत गंज मोहल्ले का है जहां पर एक भू माफिया एक गरीब विधवा महिला का घर गिरा कर महिला को मारपीट कर भगाने का काम कर रहा है। भूमाफिया ने जेसीबी लगवा कर घर गिरा दिया। घर के अंदर सो रही विधवा महिला की बेटी भाग कर बाहर आई और सोर करना सुरु कर दिया। लड़की की आवाज सुनकर परिवार के लोग इक्कठा हो गए। और पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंचे कोतवाली इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने जेसीबी और ट्रैक्टर अपने कब्जे में लेकर भूमाफिया का खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया है।

यह खबर भी पढ़ें-बागेश्वर: जिले में खुले रेस्टोरेंट… अब भी नहीं खोला गया बागनाथ मंदिर

संवाद365/नितिन अग्रहरि

50656

You may also like