कौशांबी: बुजुर्ग किसान की हत्या का खुलासा… 13 सौ रुपए के लिए कर दी हत्या

April 29, 2020 | samvaad365

कौशांबी: यूपी के कौशांबी में पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के फतेहपुर घाट में 5 दिन पहले बुजुर्ग किसान व नलकूप मालिक इन्द्रनारायण पांडेय की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बुजुर्ग की हत्या महज 13 सौ रुपए सिंचाई के पैसे के खतिर हुई है। गांव के ही कृष्ण कांत मिश्रा ने पड़ोसी के अपने साथी जगदीश सरोज के साथ मिलकर 23 अप्रैल की रात ईंट-पत्थर से सिर कूचकर हत्या कर दी थी। उसका शव नलकूप के पास छत विक्षत मिला था। पुलिस ने हत्यारोपियों की निशादेही पर खून से लतपथ ईंट, गमछा, शराब की बोतल व गिलास बरामद किया।

एएसपी अशोक कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपी कृष्ण कांत मिश्र से इंद्र नारायण अक्सर गांव वालों के सामने 13 सौ रुपये मांगता था। जिसके चलते कृष्ण कांत को शर्मिंदगी उठानी पड़ती थी। इससे छुब्ध होकर कृष्ण कांत ने अपने साथी के साथ शराब के नशे में धुत होकर हत्या कर दी।

https://www.youtube.com/watch?v=AuGR619QtEM

यह खबर भी पढ़ें-दिग्गज अभिनेता इरफान खान का 54 वर्ष की उम्र में निधन

यह खबर भी पढ़ें-टिहरी जिले में 4 अरब 67 करोड़ की मनरेगा का अनुमोदन… रोजगार को पटरी पर लाने का है लक्ष्य

संवाद365/नितिन अग्रहरी 

49087

You may also like