कौशांबी: यमुना के पानी से सहमे हैं लोग… कई इलाकों में बाढ़ के हालात

September 17, 2019 | samvaad365

कौशांबी में यमुना की तराई में रहने वाले गांवों के लोग यमुना के बढ़े हुए जलस्तर से सहमे हैं. यमुना नदी में लगातार जलस्तर बढ़ता जा रहा है. बाढ़ का पानी अब गांवों तक पहुंच चुका है. कई गांवों को जोड़ने वाली सड़क पर पानी भर जाने से गांवों का संपर्क दूसरे लोगों से टूट गया है. लोग नाव के सहारे आ जा रहे है.

वहीं यमुना में तेजी से बढ़ रहे जल स्तर से किसानों की सैकड़ों एकड़ फसल जल मग्न हो गई. जिसके बाद बाढ़ के पानी में डूबी फसलों का खराब होना तय माना जा रहा है. वहीं तहसील प्रशासन का दावा है कि बाढ़ से निपटने के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं. यमुना नदी के किनारे बसे केवट का पूरा, पिपरहटा, मल्हीपुर, कटैया, मोहम्मदाबाद आदि गांवों के लोग सबसे अधिक बाढ़ से प्रभावित है.

(संवाद 365/ नितिन अग्रहारी)

यह खबर भी पढ़ें-बाराबंकी: सीएम की जनसभा खत्म और होर्डिंग की मची लूट

 

41621

You may also like