मथुरा- डीएम नवनीत सिंह चहल के पीएम द्वारा पुरस्कृत होने पर धर्म रक्षा संघ के पदाधिकारियों ने किया अभिनंदन

April 27, 2022 | samvaad365

धर्म रक्षा संघ के तत्वावधान में जिलाधिकारी कार्यालय में मथुरा के जिलाधिकारी डॉ. नवनीत सिंह चहल का प्रधानमंत्री के द्वारा पुरस्कृत होने के बाद डॉ. नवनीत सिंह चहल का अभिनंदन किया गया. धर्म रक्षा संघ के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को माला, शाल और दुपट्टा ओढ़ाकर एक अभिनन्दन पत्र प्रदान किया.

जिलाधिकारी डा. नवनीत सिंह चहल ने कहा कि प्रधानमंत्री से प्राप्त पुरुष्कार चंदौसी के किसानों की मेहनत संतों और बुजुर्गों के आशीर्वाद का परिणाम है।उन्होंने कहा कि मथुरा जिले में भी कुछ ऐसे अभूतपूर्व कार्य की योजना बन रही है जिससे मथुरा जिला भी विश्व मानचित्र पर अपना विशिष्ट स्थान प्राप्त करेगा.

धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने कहा कि मथुरा के जिलाधिकारी डॉ.नवनीत सिंह चहल अपने माता-पिता का ही नहीं बल्कि संपूर्ण उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया है ऐसे कर्मठ जिलाधिकारी की आवश्यकता सम्पूर्ण राष्ट्र को है.

धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय संयोजक आचार्य बद्रीश जी महाराज ने कहा कि डॉ. नवनीत सिंह चहल ने जिस प्रकार काले चावल की खेती का एक नया विचार चंदौसी में किसानों के बीच रखा वह अपने आप में एक अद्भुत चमत्कारिक कदम था जिससे वहां के किसानों की माली हालत में आशातीत सुधार हुआ।
धर्म धर्म रक्षा संघ के संरक्षक डॉ. श्रीमहंत महान आदित्यानंद गिरि जी महाराज ने कहा कि जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल जैसे युवा अधिकारी के कारण ही एक दिन भारत विश्व गुरु का स्थान प्राप्त करेगा।
धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय समन्वयक महंत मोहिनी बिहारी शरण ने कहा कि जब से डॉ. नवनीत सिंह चहल ने मथुरा में पदभार ग्रहण किया है तब से उनकी लगन और कार्य के प्रति निष्ठा अद्भुत रही है उन्हें अभी जीवन में बहुत आगे जाना है.

धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीदास प्रजापति ने कहा कि प्रधानमंत्री से पुरस्कार प्राप्त कर जिलाधिकारी मथुरा में मथुरा ही नहीं पूरे उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ा बढ़ाया है।

(संवाद365, अमित शर्मा)

यह भी पढ़ें-   मथुरा- ताजमहल में संतो को रोके जाने पर धर्म नगरी में संतो ने किया विरोध

75040

You may also like