तूल पकड़ता जा रहा है पुष्पेंद्र यादव एनकाउंटर मामला

October 11, 2019 | samvaad365

महोबा: झाँसी में हुआ पुष्पेंद्र यादव एनकाउंटर मामला तूल पकड़ता जा रहा है , और पुलिस के साथ ही योगी सरकार की जमकर किरकिरी हो रही है। इस मामले में  महोबा जिले में सैकड़ों सपाइयों ने भाजपा सरकार के खिलाफ कैंडल मार्च निकाला और पुष्पेंद्र यादव एनकाउंटर के साथ ही बदायूँ में पुलिस हिरासत में हुई बृजलाल मौर्य की मौत पर सवाल उठाते हुए न्याय की माँग की |

महोबा शहर में पुलिस हिरासत और नेताओं ने पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अमित यादव के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला और आल्हा चौक पर पहुँच भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर झाँसी में हुए पुष्पेंद्र यादव एनकाउंटर को हत्या बताते हुए पुलिस और सरकार पर गंभीर आरोप लगाए , इसके अलावा बदायूँ में पुलिस हिरासत में हुई बृजलाल मौर्य की मौत को लेकर भी सपा कार्यकर्ताओं ने आक्रोश व्यक्त किया, और पुष्पेंद्र यादव व बृजलाल मौर्य को न्याय देने की माँग की,अमित यादव ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि प्रशासन सरकार के दवाब में काम कर रहा है और अधिकारियों पर  सपा सरकार बनने पर चुन चुन कर कार्यवाही करने की मांग की|

यह खबर भी पढ़ें-गौ तस्कर गिरफ्तार… आधा दर्जन साथी हुए फरार

यह खबर भी पढ़ें-प्लास्टिक के खिलाफ बनेगी मानव श्रृंखला… करीब 50 किमी लंबी मानव श्रृंखला का होगा निर्माण

संवाद365/जावेद बागवान

42419

You may also like