प्लास्टिक के खिलाफ बनेगी मानव श्रृंखला… करीब 50 किमी लंबी मानव श्रृंखला का होगा निर्माण

October 11, 2019 | samvaad365

देहरादून: देहरादून शहर में पॉलीथिन और प्लॉस्टिक पर प्रतिबंध को लेकर नगर निगम द्वारा लगभग 50 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनानी की तैयारी शुरू हो गई है. जिसके लिए पांच नवंबर का दिन तय किया गया है. इस मानव श्रखला में मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री, महापौर, शासन व प्रशासन के आला अधिकारियों समेत करीब एक लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं, आमजन और कर्मचारी भाग लेंगे. वही इस दिन सुबह नौ बजे से दोपहर करीब 12 बजे तक शहर में यातायात जीरो-जोन रहेगा. नगर आयुक्त विनय शकंर पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि देहरादून शहर को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है और अब 50 किमी की मानव श्रृखंला के जरिए इस अभियान का आगाज किया जाएगा.

यह खबर भी पढ़ें-गौ तस्कर गिरफ्तार… आधा दर्जन साथी हुए फरार

यह खबर भी पढ़ें-पंचायत चुनाव में शराब और धनबल का इस्तेमाल… क्या लोकतंत्र के लिए घातक है ये परंपरा ?

संवाद365/किशोर रावत

42416

You may also like