बेटे नहीं आ सके तो 86 वर्षीय दादा को यात्रा पर लाया पोता

April 28, 2023 | samvaad365

चारधाम की यात्रा आस्था के साथ संस्कृति और संस्कारों की यात्रा भी है। हर बार इस यात्रा में संस्कृति और संस्कारों के रंग देखने को मिलते हैं। वही ऋषिकेश से चारधाम के लिए तीर्थ यात्रियों का रवाना हुआ तो बुजुर्गों की सेवा के संस्कार का रंग देखने को मिला। चारधाम की यात्रा पर आए मध्य प्रदेश निवासी 86 वर्षीय सियाराम अर्जारिया के साथ 15 वर्षीय पोता सहारा बनकर आया है।

पोते ने दादा को चारधाम यात्रा कराने का निर्णय लिया-
मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में देवरी गांव निवासी 86 वर्षीय सियाराम अर्जारिया ने जब अपने तीन पुत्रों के समक्ष चारधाम यात्रा पर जाने का प्रस्ताव रखा तो वह इस बारे में सोचकर चिंता में डूब गए। ऐसे में सियाराम के 15 वर्षीय पोते शौर्य ने उन्हें चारधाम की यात्रा कराने का निर्णय लिया। शौर्य ने बताया कि उनके पिता प्राइवेट बैंक में मैनेजर हैं। जबकि, एक चाचा वन क्षेत्राधिकारी हैं और दूसरे माइनिंग का कार्य करते हैं।

अंकिता कुमाई

यहा भी पढ़े-कपाट खुलने के बाद धाम में हुआ ‘चमत्कार’, तीर्थ पुरोहित मान रहे देश के लिए शुभ संकेत

87871

You may also like