उत्तर प्रदेश के गोंडा में मंदिर के पुजारी को मारी गोली, पुजारी अस्पताल में भर्ती

October 11, 2020 | samvaad365

राजस्थान के करौली में पुजारी की हत्या के बाद अब उत्तर प्रदेश के गोंडा में एक मंदिर के पुजारी पर हमले का मामला सामने आया है। गोंडा के कोतवाली इटियाथोक क्षेत्र के तिर्रे मनोरमा स्थित राम जानकी मंदिर के पुजारी को शनिवार रात लगभग दो बजे हमलवारों ने गोली मार दी। बताया जा रहा है कि घायल पुजारी को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया जिसके बाद उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया।

इस हमले में भू माफियाओं का हाथ बताया जा रहा है। एसपी ने कहा है कि मंदिर में दो पुजारी रहते हैं। जिसमें से एक पुजारी सम्राट सिंह को गोली मारी गई। यह वारदात जमीनी विवाद को लेकर हुआ है।

क्या है विवाद

बताया जा रहा है कि मनोरमा उद्गमस्थल की संपत्ति को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। पुजारी ने तहरीर में चार लोगबों के खिलाफ हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है। इससे पहले भी जमीनी विवाद के चलते हमले हो चुके हैं।

(संवाद 365/ ब्यूरो)

यह भी पढ़ें-अपने संसाधनों को आधार बनाकर बनेंगे आत्मनिर्भर- मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र

55136

You may also like