नागरिकता कानून को लेकर उत्तराखंड में बीजेपी चलाएगी अभियान ये है प्लान

December 29, 2019 | samvaad365

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ जहां विपक्ष का सरकार के खिलाफ हल्ला बोल जारी है. वही भाजपा नागरिकता संशोधन कानून को लेकर जनता को अवगत कराएगी आखिर नागरिकता संशोधन कानून के क्या फायदे हैं. इसी को लेकर आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा विधायकों मंत्रियों और प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट की अध्यक्ष अध्यक्षता में हुई. जिसमें राष्ट्रीय संगठन मंत्री जनता को अवगत कराएंगे कि नागरिकता संशोधन कानून के क्या फायदे हैं.

बैठक मैं विधायक मंत्रियों और पदाधिकारियों को नागरिकता संशोधन कानून को जनता के बीच ले जाकर कानून की खूबियों को बताने के निर्देश दिए गए हैं. वही 1 जनवरी से लेकर 5 जनवरी तक प्रेस वार्ताओं के माध्यम से केंद्रीय नेता भी कानून की खूबियां बताने का काम करेंगे. जिसके लिए मंत्रियो की ड्यूटी भी पत्रकार वार्ता करने के लिए लगाई गयी है. हिमाचल के मुख्यमंत्री देहरादून में भाजपा के प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू हरिद्वार में, रमेश पोखरियाल निशंक केंद्रीय मंत्री हल्द्वानी में, सतपाल महाराज अल्मोड़ा में मदन कौशिक पिथौरागढ़ में, यशपाल आर्य श्रीनगर में अरविंद पांडेय टिहरी में रेखा आर्य रुद्रप्रयाग में प्रेस वार्ता कर नागरिकता संशोधन बिल की खूबियों को बताएंगे.

(संवाद 365/ किशोर रावत )

यह खबर भी पढ़ें-बागेश्वर: डीएम ने लगाई बैंक अधिकारियों को लताड़

 

 

44967

You may also like